Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ी में गुरुवार शाम श्रीजी वाटिका के पीछे खेत में बने कुएं में 28 वर्षीय युवक का तैरता हुआ शव मिला। युवक कौन है, कहां का निवासी है और उसकी मौत किन परिस्थतियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शिनाख्त शुरु की।
एसआई लोकसिंह मरावी के अनुसार ग्राम सेमलखेड़ी में श्रीजी वाटिका के पीछे नीतेश देशवाली के खेत में बने कुएं में 28 वर्षीय युवक का तैरता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक पेंट-टीशर्ट पहने हुए है साथ ही देखने में शव दो से तीन घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक कहां का रहने वाला और उसकी मौत किन हालातों के चलते हुई, इसका खुलासा नही हो सका। पुलिस ने नितेश देशवाली की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश