[ad_1]

झाबुआ, 11 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के गोपालपुरा में रविवार को आयोजित जनजातीय सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिले में चल रही शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया, और जानना चाहा कि इन योजनाओं से उन्हें कितना लाभ प्राप्त हुआ है।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित आहार अनुदान योजना की हितग्राही महिलाओं गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया एवं वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें जब योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली, तो हितग्राहियोंं ने कहा कि इससे उनके परिवार को लाभ प्राप्त हुआ है, और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही प्रकाश वसुनिया, रुखमा बाई डामोर एवं बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से भी संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली। इस पर सभी हितग्राहियों ने उन्हें बताया कि शासन की इन योजनाओं से वे बहुत लाभान्वित हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा /मुकेश