Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उज्जैन, 23 फरवरी (हि.स.)। शहर के कालियादेह महल स्थित 52 कुंड में नहाने के दौरान शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते एक युवक की मृत्यु हो गई। वह परिवार के साथ राजस्थान से उज्जैन दर्शन करने आया था।
पुलिस ने बताया कि धनराज पुत्र चपरीलाल (40 वर्ष) निवासी सारोला राजस्थान मारुति कार से परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आया था। रात में लॉज में रुकने के बाद सुबह वह कालियादेह कुंड में नहाने पहुंचा। उसके भाई ऊंकारलाल ने बताया कि कुंड में करीब 4 फीट पानी था। नहाने के दौरान अचानक वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद धनराज को मृत घोषित कर दिया। ऊंकारलाल ने बताया कि धनराज खेती करता था और उसके तीन बच्चे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल
/मुकेश