Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,5 फरवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवधाम काॅलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पति और सास पर दहेज की मांग को लेकर पिछले साढ़े पांच साल से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
महिला थाना पुलिस के अनुसार शिवधाम काॅलोनी निवासी 35 वर्षीय ममता दांगी ने बताया कि पति बलराम पुत्र बापूलाल दांगी, सास सोनीबाई दहेज की मांग को लेकर पिछले साढ़े पांच साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक