[ad_1]
राजगढ़, 20 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर पचोर थाना क्षेत्र में अंगीठी होटल के सामने मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ एमव्ही.एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात हाइवे स्थित अंगीठी होटल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर क्रमांक एमपी 09 एचजी 8439 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक मनोहर(33) पुत्र केशरसिंह नागर निवासी ग्राम पीपल्यादेव थाना पचोर को गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंचे 100 डायल वाहन के स्टाफ ने घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश