[ad_1]


देहरादून, 22 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजभवन में 108 दीप जलाकर प्रभु श्रीराम से देश और प्रदेशवासियों के मंगल कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पूरा राजभवन रोशनी से जगमगाया हुआ था।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/प्रभात