Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हमीरपुर, 12 जनवरी (हि. स.)। प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 जनवरी को हमीरपुर जिले के गांव गलोड़ से करेंगे।
शुक्रवार को यहां हमीर भवन में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की और ‘सरकार गांव के द्वार’ के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव गलोड़ के बाद दूसरे चरण में जिला के चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी फरवरी के पहले हफ्ते तक अलग-अलग दिन ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री करेंगे।
उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जनसमस्याओं का निवारण मौके पर ही किया जा सके। आयोजन स्थल से संबंधित पंचायतों में इसी दिन विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी।
उपायुक्त ने जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को इन कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनी स्टॉलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील
[ad_2]