Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायसेन, 4 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार को बाइक चलाते वक्त एक 32 वर्षीय युवक को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। मौत होने से पहले चक्कर महसूस कर युवक ने बाइक को रोक दिया था। चिकित्सकों का अनुमान है कि ठंड की वजह से युवक को हार्ट अटैक आया होगा।
पुलिस के अनुसार, मामला गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे का है। ग्राम खजुरिया निवासी भीकम लोधी बाइक से सागर रहा था। वह अचानक सड़क पर गिर गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने बाइक रोकने के बाद आसपास लोगों से चक्कर महसूस होने की बात कही थी और इसके कुछ ही सेकेंड बाद वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। दोबारा वह उठकर बाइक पर बैठा, लेकिन फिर से गिर गया और फिर नहीं उठा। चंद मिनटों में इस तरह युवक की इस तरह मौत को देख हर कोई हतप्रभ रह गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
सिविल अस्पताल गैरतगंज के चिकित्सक डा. नरेश लोधी का कहना है कि युवक को संभवत: तेज ठंड की वजह से हार्ट अटैक आया है। आमतौर पर लोग शरीर की बीमारियों नजरअंदाज करते रहते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाएं होती हैं, इसलिए समय पर जांच व उपचार आवश्यक है ताकि जान सुरक्षित रह सके।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]
Source link