[ad_1]

पूर्व मंत्री ग्रोवर बोले, हर भारतीय के दिल में बसते हैं प्रभु श्री राम
रोहतक, 22 जनवरी (हि.स.)। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और पवित्र दिन है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति को जिंदा करने का काम किया है। सोमवार को अयोध्या में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक और पवित्र दिन के मौके पर पूर्व मंत्री ने दिल्ली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में रोहतक वासियों के लिए भंडारा लगाया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ने हर भारतीय के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंदुओं के हर तीर्थ स्थल की कायाकल्प हो रही है। देश पश्चिमी सभ्यता की बजाय अपनी मूल संस्कृति की ओर लौट रहा है। यह मौजूदा और आने वाली पीढ़ी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय संस्कृति को दफन कर दिया था। इससे पहले, पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने रोहतक शहर में आयोजित करीब पचास स्थानों से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने डी पार्क, सेक्टर 2, गांधी कैंप, चिनॉट कॉलोनी, आर्य नगर, प्रेम नगर, सुभाष नगर, मॉडल टाउन, शिवाजी कॉलोनी, रेलवे रोड, झज्जर रोड, किला रोड, झंग कॉलोनी सहित अनेक जगह आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने सभी के लिए मंगल कामना की। ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं और रोहतक वासियों के साथ इस ऐतिहासिक पल के मौके पर जमकर खुशी मनाई। ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नाचे। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करने चाहिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष बिट्टू भानकर, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/सुमन/संजीव