[ad_1]

चंडीगढ़, 20 फरवरी (हि.स.)। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का 20 फरवरी से 23 फरवरी तक निर्धारित राज्य के सीमावर्ती जिलों का दौरा संबंधित अधिकारियों के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया है। यह दौरा अब 12 मार्च से 14 मार्च तक होगा।
बताया गया कि बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ जुड़ने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं और वह अपने आगामी दौरे के दौरान सीमावर्ती जिलों के निवासियों और अधिकारियों से मिलेंगे। संशोधित कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी यथा समय सूचित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल को पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों का दौरा करके केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें करनी थीं।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र