Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– सीएम मान के सदन को ताला लगाने के बयान पर हुआ विवाद
चंडीगढ़, 04 मार्च (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के दूसरे सरकार और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा में तीखी बहस हुई। हंगामे के दौरान नेताओं ने सदन के भीतर जहां एक-दूसरे पर निजी हमले किए। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नेताओं में हाथापाई की नौबत आ गई।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने आज प्रश्नकाल बाद में करवाकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू करने की बात कही। इसी दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान खड़े हुए और उन्होंने एक लिफाफा स्पीकर के पास भेजकर कहा कि वह उनके लिए गिफ्ट लेकर आए हैं। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान जब लिफाफा खोला तो उसमें से एक ताला व चाबी निकली। इस पर सीएम मान ने कांग्रेसियों पर इशारा करते हुए कहा कि आज राज्यपाल के भाषण के दौरान विरोधी भाग सकते हैं इसलिए सदन का को ताला लगा दिया जाए ताकि यह भाग न सकें। मान ने कहा कि मैं सच बोलूंगा तो विपक्ष भाग जाएगा।
इसको लेकर विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में इस बात पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। सीएम और बाजवा में जमकर जुबानी जंग हुई। करीब आधे घंटे तक बहस होती रही। उसके बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी दोनों तरफ तल्खी का माहौल रहा। एक-दूसरे पर कटाक्ष के दौरान मामला इतना बढ़ा कि आप के कुछ विधायक कुर्सियां छोडक़र प्रताप बाजवा की तरफ बढ़ गए। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा तथा अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने बीच-बचाव करके स्थिति को संभाला। माहौल गरमाया तो सीएम मान सदन से बाहर चले गए।
15 मिनट बाद सदन की कार्यवाही को जब दोबारा शुरू किया गया तो कांग्रेस विधायकों ने ताला लगाने को लेकर स्पीकर से रूलिंग मांगकर सरकार व स्पीकर को उलझा लिया। इस बीच कांग्रेस विधायक स्पीकर वैल में आ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच स्पीकर ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू करवाई।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत