Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नवादा, 22 फरवरी (हि. स.)।नवादा के सिरदला में तालाब से गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजन ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव क़ो तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। सिरदला और रजौली थाने की पुलिस समेत रजौली डीएसपी पंकज कुमार मौके पर पहुंचकर शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के लौंद एवं चमोथा ग्राम के बधार में पाइन के पास का है। मृतक सिरदला थाना क्षेत्र के नरौली बडग़ांव गांव के 48 वर्षीय भोला सिंह है।
बताया गया है कि भोला अपने गांव में नहीं बल्कि लौंद बाजार में हीं किराए के एक मकान में रहता था। परिजन ने बताया कि मृतक रविवार की शाम से हीं गायब था ,जिसका काफी खोजबीन किया गया था पर कहीं पता नही लग पाया था। वहीं ग्रामीण मछली मारने के लिए पाइन का पानी उपच्छ रहे थे, पानी कम होने अचानक एक वक्ति के डूबकर मर जाने की हल्ला सुन कर ग्रामीण पहुंचे और उपयुक्त घटना की जानकारी सिरदला पुलिस को दिया।गुरुवार तालाब में शव मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव क़ो तालाब में फेंक देने का आरोप लगा रहे हैं। कहा गया कि हत्यारों द्वारा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा