Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 29 जनवरी (हि.स.)। जिला नूरपुर के थाना डमटाल के तहत ढांगू रेलवे पुल पर सोमवार को पुलिस गारद में तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस चौकी ढांगूपीर के प्रभारी राजपाल ठाकुर ने पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाले पुलिस कर्मचारी की पहचान एएसआई विजय कुमार सीआरबी गारद नंबर एक पुत्र जैसीराम गांव तयौडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल एकत्रित किए। पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस राइफल की गोलियां व खाली खोल बरामद किए हैं
इस मामले में डीएसपी नूरपुर विशाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील/सुनील