Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नगांव (असम), 21 जनवरी (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत कामपुर-चापरमुख को जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर आज एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस सूत्रों ने आशंका जतायी है कि घटना चलती ट्रेन से गिरने की वजह से घटी होगी। रेलवे पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। हालांकि, मृतक के एक हाथ पर बलाई विश्वास लिखा हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद