[ad_1]

सिलीगुड़ी, 04 फरवरी (हि.स.)। बागडोगरा वन विभाग ने ट्रक से लाखों रूपये की सागवान की लकड़ी जब्त की है। वहीं, ट्रक के चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए ट्रक चालक का नाम वसीम खान है। वह हरियाणा का रहने वाले है।
बागडोगरा वन विभाग के रेंजर सोनम भूटिया ने कहा कि गुप्त सूचना पाकर रविवार सुबह फांसीदेवा कैनाल रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान कोलकाता जा रही असम नंबर की एक ट्रक को रोका गया। जब ट्रक की तलाशी गई तो उसमें सागवान की लकड़ी पाई गई। जिसके बाद चालक से लकड़ी से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया जो वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। वहीं, चालक को हिरासत में ले लिया गया। जब्त लकड़ी की अनुमानित बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा