Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कासगंज, 01 मार्च (हि.स.)। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव कलानी में विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने पति सहित सात ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी न होने की स्थिति में ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी है।
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बडोला निवासी शिवकुमार ने शुक्रवार को सिढ़पुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी वर्षा का विवाह 2021 में गांव कलानी निवासी महेश के पुत्र सुरजीत के साथ किया था। उन्होंने बेटी के विवाह में हैसियत से अधिक दान दहेज देकर उसे विदा किया था। विवाह के बाद से ससुरालिजन चार पहिया वाहन की लगातार मांग कर रहे थे। इसके चलते उनकी बेटी को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। कई बार पंचायत हुई लेकिन ससुरालिजन नहीं माने। गुरुवार की देर रात ससुरालीजनों ने बेटी वर्षा की हत्या कर दी। पीड़ित पिता ने दामाद सुरजीत, जेठ अजीत, जेठानी शिल्पी, देवर सुमित, आशीष, ससुर महेश और सास शकुंतला को दहेज हत्या का आरोपी लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राधेश्याम कश्यप का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र /मोहित