[ad_1]

कानपुर,23 फरवरी (हि.स.)। ककवन थानाक्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया और परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवक सलमान ने एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पीड़िता ने रो-रोकर घटना की जानकारी परिवार को बताया। जिसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और शिकायत की। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपित सलमान को गिरफ्तार किया।
हालांकि घटना के बाद से गांव में आरोपी युवक के खिलाफ रोष है। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/मोहित