Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का किया स्वागत
भोपाल, 13 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक अनूठी क्रांति है। यह एक अभिनव प्रयास है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि 75 हजार करोड़ के निवेश से प्रारंभ होने वाली इस योजना के माध्यम से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली एक करोड़ घरों तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है, उससे गरीबों और मध्यम वर्ग के घरों के साथ उनके जीवन में भी नया उजाला आएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश