[ad_1]

मोरीगांव (असम), 23 मार्च (हि.स.)।जागीरोड के सोनाईकुसी में एक जंगली हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को लोगों ने मरे हुए हाथी को देखकर इसकी सूचना वन विभाग को दी।
आशंका जताई जा रही है कि हाथी पहाड़ी से फिसलकर बिजली के तार से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। ज्ञात हो कि हाथी-मानव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा सोलर फेंसिंग लगाई गई थी। घटना की सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को बरामद कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद