Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झज्जर, 28 फरवरी (हि.स.)। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में नामजद किए गए भाजपा से पूर्व विधायक नरेश कौशिक भी अब सामने आए हैं। बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करके दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए और अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन पीड़ित परिवार इस मामले में उनका नाम नाजायज घसीटने की कोशिश कर रहा है।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने नफे सिंह राठी व उनके साथी कार्यकर्ता जयकिशन दलाल की हत्या पर गहरा दु:ख जताते हुए इसे बेहद निंदनीय करार दिया और पीडि़त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस हत्याकांड की शासन-प्रशासन से निष्पक्ष व सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। जिन्होंने भी राठी की हत्या की है या फिर किसी ने करवाई है उसका जल्द से जल्द पुलिस पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नुमाइंदे हैं तो इसी के चलते राजनीति से प्रेरित होकर इनेलो से जुड़े कुछ लोग व पीडि़त परिवार के लोग उनकी व भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करना चाहते हैं जो कि बेहद गलत है। लेकिन वह किसी भी स्तर की जांच के लिए तैयार हैं।
भाजपा नेता कौशिक ने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में उनके परिवार की ओर से मेरा नाम लेना झूठ व राजनीतिक से प्रेरित है। मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। हम दोनों के बीच कभी कोई केस नहीं हुआ। इस मामले की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। ऐसी घटना से जनता भयभीत है। उन्होंने बताया कि एसपी झज्जर से बात कर उन्होंने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने को कहा है। कौशिक ने कहा कि इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी जहां पर मिलते थे वहां उनसे राम-राम भी होती थी और हम एक-दूसरे का कुशलक्षेम भी पूछते थे। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में उनका नाम बेवजह लिया जा रहा है। 0
हिन्दुस्थान समाचार/शील/संजीव