Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चराइदेव (असम), 10 मार्च (हि.स.)। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को निरस्त करने की मांग को लेकर अखिल असम छात्र संस्था (आसू) के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय शहर सोनारी में 12 घंटे के अनशन पर हैं। आसू और 30 विभिन्न जनगोष्ठी संगठनों के आह्वान पर सुबह 6 बजे से अनशन शुरू हुई।
ऑल चराइदेव जिला छात्र संघ की पहल के तहत सोनारी में भूख हड़ताल में छात्र कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के माध्यम से जाति-विरोधी कदम उठाए हैं। उधर, आसू कार्यकर्ताओं ने भी अलोकतांत्रिक कानून जल्द वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की धमकी दी है। राज्य के अन्य जिलों में भी इस तरह के आंदोलन आसू के द्वारा किये जा रहे है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद