[ad_1]

नाहन, 16 फ़रवरी (हि.स.)। भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर की और से शुक्रवार को जिला परिषद भवन नाहन में जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह लोकनृत्य प्रतियोगिता आसरा संस्था जालग ने जीती। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हाटी सांस्कृतिक दल बाउनल व तृतीय स्थान पर डाइट संस्थान नाहन रहा। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले सांस्कृतिक दल को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता व राज्य स्तरीय आयाजनों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/उज्जवल