[ad_1]

भागलपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार झा, जयंती प्रमुख उत्तम कुमार मिश्रा एवं पुष्कर झा ने संयुक्त रूप से नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जयंती प्रमुख उत्तम कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, सच्चे राष्ट्रभक्त एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जीवन स्वदेश के लिए समर्पित था। जर्मनी, जापान एवं सिंगापुर जैसे देशों के माध्यम से आजाद हिंद फौज की स्थापना करके देश को स्वतंत्र करने का अथक प्रयास एवं उनका राष्ट्रभक्ति आज के युवाओं के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय है।
डॉ संजीव कुमार झा ने कहा कि देशभक्ति की भावना, आजादी की योजना, निस्वार्थ एवं समर्पित भाव से लक्ष्य के प्रति समर्पण के भाव से नेताजी आज भी हमारे लिए आदर्श हैं। इनका राष्ट्रभक्ति, त्याग एवं समर्पण भारत वासियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर अनेक छात्रों के द्वारा नेताजी के आदर्श जीवन के संबंध में अपना भाव प्रस्तुत किया गया। छात्रों के द्वारा राष्ट्रभक्ति से संबंधित अनेक गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर अभिमन्यु कुमार, सुबोध चौधरी, अवधेश कुमार, महेश कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा एवं सभी आचार्य बंधु उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय
/चंदा