[ad_1]

शिमला, 27 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 29 जनवरी से शुरू होने जा रही विधायक प्राथमिकता बैठकों में एक बार फिर आंशिक फेरबदल किया है।
एक सरकार प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित जिला ऊना, हमीरपुर एवं जिला सिरमौर की पूर्व निर्धारित बैठकों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिलों की बैठकें 29 जनवरी को पूर्वाहन 10ः30 बजे के स्थान पर प्रातः 10 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में आयोजित की जाएंगी।
प्रवक्ता ने कहा कि शेष जिलों की समयसारिणी में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है ये बैठकें अपने पूर्व निर्धारित समय व तिथि पर आयोजित की जाएंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल
/सुनील