Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कछार (असम), 28 फरवरी (हि.स.)। पुलिस ने सिलचर पुलिस थानांतर्गत काशीपुर क्षेत्र में असम राइफल्स के साथ छापा मार कर 18 (अठ्ठारह) साबुनदानियों में हेरोइन बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बरामद साबुनदानी में नारंगी रंग के पाउडर वाले पदार्थ थे, जिसके वजन से यह पता चला कि पाउडर हेरोइन है। इस मामले में राजन अहमद बरभुइया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित सिलचर थानांतर्गत काशीपुर पीटी-II का निवासी है। उसके कब्जे से बरामद हेरोइन का वजन 215.74 ग्राम है। पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील