[ad_1]



मोरीगांव (असम), 16 जनवरी (हि.स.)। राज्य सरकार के नियम-कायदों के अनुसार आज असम के अलग-अलग हिस्सों में भैंस प्रतिस्पर्धा (युद्ध) का आयोजन किया गया। पहले माघ के अवसर पर आज ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखते हुए मोरीगांव के लक्ष्मीनाथ बेजबरुवा मैदान में गोना भैंस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। पारंपरिक भैंस प्रतिस्पर्धा बहुत ही प्रसिद्ध और प्राचीन है। 1972 से यहां भैंस प्रतिस्पर्धा आधिकारिक तौर पर आयोजित की जाती रही है। लेकिन, अदालत के प्रतिबंध के अनुसार 2015 से इसपर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आंहतगुड़ी में इस ऐतिहासिक भैंस प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की अर्धांगिनी रिनिकी भुइयां शर्मा, पीयूष हजारिका और परिवार के सदस्य, विधायक रमाकांत देओरी, सांसद पवित्र मार्घेरिटा, विधायक रूपक शर्मा सहित कई मंत्री, विधायक और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद