Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 13 फरवरी (हि.स.)। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी के बाद विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट में इंडिगो विमान की गहन छानबीन की गई लेकिन विमान में बम न मिलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस घटना की शिकायत मुंबई में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज की गई है और मामले की छानबीन जारी है।
मंगलवार को चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट के शौचालय में धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में लिखा था, ‘अगर तुम मुंबई आओगे तो सब मर जाएंगे।’ इंडिगो कंपनी की फ्लाइट में जब यह पत्र मिला तो विमान मुंबई से करीब 40 किलोमीटर दूर था। विमान के स्टाफ ने इसकी जानकारी पायलट को दी। बाद में जानकारी मुंबई एयरपोर्ट को दी गई। जैसे ही विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, तत्काल बम निरोधक दस्ता, डाग स्कॉड और पुलिस ने विमान की तलाशी ली लेकिन विमान में बम न मिलने से सभी यात्रियों ने राहत महसूस किया। इस धमकी की छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात