Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। जिले के नगरनार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने आधिपत्य के दो बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम धनपुंजी में आरटीओ नाका के पास खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर आरटीओ नाका ग्राम धनपुंजी से नगरनार पुलिस ने आरोपित जगन्नाथ जयपुरिया पिता रामो जयपुरिया निवासी ओडिसा को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से कुल 12.400 किलो मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी रकम 500 रुपये एक मोबाइल बरामद हुआ। उक्त समान को जब्त कर आरोपित का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से आरोपित के विरुद्ध थाना नगरनार में कार्रवाई उपरांत आज बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे
[ad_2]
Source link