Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


जगदलपुर, 19 जनवरी(हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय के पास ग्राम करीतगांव निवासी 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्य नारायण पांड़े की आस्था भगवान राम से कुछ इस कदर जुड़ी है, कि उन्होंने राम का नाम एक करोड़ बार हाथों से लिखकर जाप करने का संकल्प किया है। विगत 13 वर्षों से अभी तक 67 लाख 79 हजार बार राम का नाम लिख चुके हैं। इनकी दिनचर्या राम से शुरु होकर राम पर ही खत्म होती है। जिस दिन एक करोड़ राम नाम का लक्ष्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद अयोध्या जाकर श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।
नारायण पांडेय के अनुसार घर की सुख, शांति, और समृद्धि के लिए उन्होंने एक करोड़ बार राम का नाम लिखकर जाप करने का लक्ष्य रखा है। नारायण के मुताबिक उनके मित्र ने उन्हें श्रीराम के नाम को लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद वे जगदलपुर शहर पहुंचे और कॉपी पेन लिए, फिर नारायण ने 07 जनवरी 2011 सुबह 9.30 बजे से राम नाम लिखना शुरु किया।
नारायण के मित्र नेत्रकान्त पांडेय के अनुसार अपनी मनोकामना के लिए कई लोगों को राम के नाम का जाप करते हुए उन्होंने देखा था। जिसके बाद उनके भी मन में लिखने का जिज्ञासा उठी, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए। इसी कारण उन्होंने अपने मित्र को सलाह दी, मित्र नारायण ने बात मानकर राम नाम लिखना शुरू कर अभी तक 67 लाख 75 हजार राम का नाम लिख चुके हैं। विदित हो कि जिस 440 कापी में राम नाम लिखा उसे सहेजकर रखा है। वहीं जिस 450 पेन से लिखा उसे भी वे सहेजकर रखे हुए हैं, और निरंतर एक करोड़ राम नाम पूरा करने की ओर अग्रसर हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे
———