Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कानपुर, 22 जनवरी(हि.स.)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को कानपुर नगर के हरेक मंदिर में सोमवार सुबह से रामभक्त अपने आराध्य का कीर्तन एवं भजन कर रहें है। इसके साथ ही लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा हो चुकी है। चारों ओर जयश्री राम के धुन के भजन सुनाई दे रहा है।
पांच सौ वर्षो के बाद यह दृश्य अपने आप में अनोखा दिखाई दे रहा है। हर एक सनातनी अपने आराध्य की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अपने हृदय में बसने के लिए आतुर है। पूरा कानपुर राममय हो चुका है। हर मंदिर पर प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है। सुबह से कुछ स्थानों पर राम भक्त कड़ाके इस ठंड से बचने के लिए चाय वितरित कर रहे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है और शहर की निगरानी ड्रोन कैमरे का भी पुलिस प्रयोग कर रही है।
श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कानपुर नगर के प्रत्येक मंदिर में भजन व कीर्तन किया जा रहा है। शहर की गलियों में जय श्री राम के पताकों से पट चुकी है। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा हेते ही धूमधड़का करने के लिए किदवई नगर ई ब्लॉक स्थित मैदान में पटाखा बाजार सज गया है। रविवार शाम से विक्री भी हो रही है। सोमवार सुबह से पटाखों की दुकानों पर उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने ऐसे अवसर पर 14 लोगों को लाइसेंस भी जारी किया है। सोमवार सुबह से ही लोग पटाखे बजाकर जश्न में डूबे हुए हैं।
बाजार से गायब दोना पत्तल,
शहर में सवा लाख भंडारे प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे। स्थिति यह है कि लगभग दस करोड़ से अधिक दोना पत्तल बिक गए। दोना पत्तल के कारोबारी इकलाख मिर्जा ने बताया कि उम्मीद से अधिक का कारोबार हुआ है। भंडारे होने कारण डिमांड ऐसी रही कि सालों से गोदाम में रखा माल भी झटे में बिक गया। मांग को देखते हुए फिर से मांग मंगाना पड़ा।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की कई टीमें शहर में भ्रमण कर रही है। फील्ड यूनिट डॉग स्क्वायड बीडीएस टीम की कई टीमें शहर में घूम घूम कर कर रही है चेकिंग। 26 हजार से अधिक कैमरों से निगरानी की जा रही। पुलिस आईबी एलआईयू के अलावा सारे खुफिया तंत्र सक्रिय दिखाई दे रहा है। किसी भी कार्यक्रम में गड़बड़ी होने पर आयोजक पर होगी कार्यवाही। एक हजार से अधिक संदिग्ध लोगों पर सर्विलांस के माध्यम से निगरानी कर रही है। फील्ड पर नौ हजार पुलिस के जवानों के साथ साथ पुलिस की दर्जनों टीम रिजर्व में रखा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश