Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कानपुर,17 फरवरी (हि.स.)। नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगा बैराज के समीप शनिवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से साईकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। परिवार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस उपायुक्त मध्य आर.एस.गौतम ने बताया कि सिविल लाइंस ग्रीनपार्क स्टेडियम के पीछे स्थित गुजरात अपार्टमेंट निवासी निकेश तलाटी 62 वर्ष दवा का कारोबार करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रतिदिन की भांति शनिवार को गंगा बैराज में साइकिलिंग करने के लिए घर से निकले थे। वह गंगा बैराज पहुंचे ही थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर खबर मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कार चला रहे दो नाबालिग युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस परिवार से तहरीर लेकर इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/बृजनंदन