Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




-ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास को संतों ने दी श्रद्धांजलि
-संतों का जीवन परोपकार के लिए होता है : महंत भूपेंद्र गिरी
ऋषिकेश, 06 जनवरी (हि.स.)। कबीर चौरा आश्रम में ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास महाराज का निर्वाण दिवस स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया।
शनिवार को कबीर चौराहा आश्रम के महंत कपिल मुनि की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के दौरान आश्रम में रामचरितमानस पाठ, गीता पाठ, हवन कार्यक्रम हुए। इसके उपरांत संपूर्ण संतों ने स्वर्गीय महंत प्रदीप दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महान संत बताया। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन परोपकार के लिए होता है। संत दूसरे का दुख हरण करते हैं। मनसा वाचा कर्मणा से भगवत भक्ति में लीन रहते हैं। महंत प्रदीप दास महान कर्मयोगी थे और भारतीय संस्कृति के प्रचारक थे।
इस अवसर पर स्वामी भूपेंद्र गिरी, स्वामी अखंडानंद, स्वामी कृष्णानंद ,गणेश दास, कमलेशानंद, महंत गोपाल गिरी, स्वामी रामेश्वर आनंद सरस्वती, महंत शिवम ,महंत जगजीत सिंह शास्त्री, स्वामी रामदेव शास्त्री, महंत कामेश्वर पुरी महंत आनंद ,महंत योगेंद्रानंद, स्वामी महंत प्रेमदास, महंत रामानंद, रविंद्र, महंत दर्शन स्वरुप शास्त्री, महंत गणेशन नंद, महंत कमलेश्वरा आनंद सरस्वती सहित काफी संख्या में उपस्थित संतों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत आश्रम में विशाल भंडारा प्रसाद कार्यक्रम हुआ। इसमें अनेक साधु संतों एवं भिक्षुओं ने भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/विक्रम
/रामानुज
[ad_2]
Source link