[ad_1]

झज्जर, 11 जनवरी (हि.स.)। पंजाब के मशहूर गायक सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में एनआईए की टीम ने गुरुवार को जिले के बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश के घर दबिश दी। एनआईए की टीम उससे पहले बेरी थाने पहुंची। कुलदीप के घर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। जिस समय एनआईए की टीम ने कुलदीप के घर रेड की, उस वक्त घर में कुलदीप की मां, भाई व भाभी मौजूद थे।
टीम ने कुलदीप के घर में करीब एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया और परिवार के लोगों से घर में आने-जाने वालों के बारे में पूछताछ की, परिवार के लोगों के फोन भी चेक किए। करीब एक घंटे का सर्च अभियान चलाने के बाद टीम वापिस चली गई। बताया जा रहा है कि टीम में करीब 5 लोग शामिल थे। अल सुबह ही टीम बेरी में कुलदीप के घर पहुंच गई थी। बेरी थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर ने पुष्टि की कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश के घर सुबह एनआईए की टीम पहुंची थी। करीब एक घंटे तक टीम ने परिवार के लोगों से पूछताछ की थी, उसके बाद टीम वापिस चली गई।
हिन्दुस्थान समाचार/ शील/सुमन/संजीव
[ad_2]