Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुहला चीका पटियाला बॉर्डर पूरी तरह से सील, लोगों को बॉर्डर पर करवा रहे हैं पुलिस कर्मचारी
कैथल, 14 फरवरी (हि.स.)। कैथल जिला के साथ लगते गुहला चीका टटियाना बार्डर व संगतपुरा बॉर्डर पर बुधवार को किसान की जत्थेबंदियां नहीं पहुंची। गुहला चीका में पंजाब के पांच किसान ही बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इन रास्तों पर पंजाब से किसानों के ना आने के बावजूद भी बॉर्डर पर पुलिस बैरीकेड लगाकर सख्त पहरा दे रही है। पंजाब आने जाने के लिए बॉर्डर के दोनों और फोर व्हीलर और टेंपो खड़े हैं। जो लोगों को इधर-उधर ले जा रहे हैं। पुलिस कर्मचारी लोगों का सामान उठाकर उन्हें बॉर्डर पर करवा रहे हैं।
बुधवार शाम तक कैथल के सभी पंजाब बॉर्डर पुलिस का सख्त प्यार था और शांति बनी हुई थी। कैथल जिले के दूसरे बड़े बार्डर संगतपुरा पर भी बुधवार दूसरे दिन शांति बनी रही। इस बार्डर पर भी किसानों के ना पहुंचने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। दूसरे दिन भी किसानों के जिले का बार्डर तक नहीं आने के बावजूद प्रशासन पूरी तरह से चौकना बना हुआ है। करनाल रेंज के आईजी सतेन्द्र गुप्ता व एसपी कैथल उपासना लगातार बार्डर का दौरा कर हालातों का जायजा ले रहे हैं।
आम लोग परेशान, पुलिस बुजुर्गों को बॉर्डर पर करवाने में कर रही है सहयोग
पुलिस ने गुहलाचीका का पटियाला बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिया गया है, ताकि पंजाब के किसान हरियाणा के रास्ते दिल्ली ना जा सके। पिछले वर्ष है यह बहुत ज्यादा संवेदनशील बॉर्डर था, परंतु इस बार किसानों ने इस बॉर्डर का रुख नहीं किया। बॉर्डर सील होने की वजह से आमजन को हरियाणा से पंजाब और पंजाब से हरियाणा जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परंतु इसके साथ बॉर्डर की दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। पुलिसकर्मी बुजुर्गों का सामान उठाकर बॉर्डर पर करवाने में सहयोग कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारी बोले बॉर्डर सील करना हमारी मजबूरी
बॉर्डर पर तैनात हरियाणा के डीसीपी रविंद्र तोमर का कहना है कि बॉर्डर सील करना मजबूरी है, क्योंकि आदेश है कि किसानों को दिल्ली नहीं जाने देना। कानून व्यवस्था को बना कर रखना है। आमजन को हम परेशान नहीं कर रहे हैं। हमारे जवान लोगों को बॉर्डर पार करने में सहयोग कर रहे हैं। यहां बॉर्डर पर पूरी तरह से शांति है सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। कानून किसी को हाथ में नहीं लिए दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/संजीव