Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



-भारतीय रेल के 597 रेलवे स्टेशनों को दिव्यांगजन के अनुकूल बनाया गया
गुवाहाटी, 18 जनवरी (हि.स.)। यात्री सुविधाओं में सुधार और रेलवे स्टेशनों को यात्रियों के लिए और अधिक अनुकूल बनाने की प्रतिबद्धता में, पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने अधिक भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों में लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों लगाये और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया। दिसंबर, 2023 तक पूसीरे के पांच मंडलों के अधीन प्रमुख स्टेशनों पर कुल 43 लिफ्ट, 35 एस्केलेटर और 137 फुट ओवर ब्रिज संचालित हैं। पूसीरे ने यात्रियों के लिए ट्रेनों में आसानीपूर्वक चढ़ने के लिए अधिक लिफ्ट और एस्केलेटर प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।
पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने आज बताया है कि पूसीरे के क्षेत्राधिकार के अधीन असम में 23, पश्चिम बंगाल में 9 और बिहार में 11 लिफ्ट पहले ही स्थापित किये जा चुके हैं। इसी प्रकार, असम में 21, पश्चिम बंगाल और बिहार में 06-06 और त्रिपुरा में 02 एस्केलेटर स्थापित किये गये हैं। इसके अलावा, पूसीरे इस वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में विभिन्न स्टेशनों पर 06 लिफ्ट और 02 एस्केलेटरों स्थापन प्रक्रिया में है।
इसके अलावा वर्ष 2014 से दिसम्बर, 2023 तक असम में कुल 77, पश्चिम बंगाल में 40, बिहार में 14, त्रिपुरा में 05 और मिजोरम में 01 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया।
यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए, पूसीरे द्वारा रेल सुविधाओं के तहत यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक प्रवेश एवं निकास के साथ-साथ क्रॉस-नेविगेशन में आसानी के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिक लिफ्टों, एस्केलेटर और फुट ओवर ब्रिज के निर्माण पर जोर दिया जाता है। ये सुविधाएं यात्रियों को आसान पहुंच देकर उन्हें रेल यात्रा का सुखद अनुभव प्रदान करने में मदद करेंगी तथा रेल सेवाओं को और अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल बनाएंगी।
भारतीय रेल भारत सरकार के सुगम्य भारत मिशन या सुगम्य भारत अभियान के हिस्से के रूप में अपने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांगजनों की आसान आवाजाही की सुविधा के लिए और प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों तक सुगम पहुंच और आवाजाही में आसानी के लिए ‘सुगम्य भारत अभियान’ के हिस्से के रूप में लिफ्ट/एस्केलेटर प्रदान किए जा रहे हैं। दिसंबर, 2023 तक भारतीय रेल के कुल 597 रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर या लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। पिछले साल दिसंबर तक भारतीय रेल के 372 स्टेशनों पर 1287 एस्केलेटर और 497 स्टेशनों पर 1292 लिफ्ट उपलब्ध कराये गये थें।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद