Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नगांव (असम), 17 जनवरी (हि.स.)। नगांव के कठियातली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 36 पर अवैध अरुणाचली शराब जब्त की गई है। पुलिस ने आज बताया कि नगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) पार्थप्रतिम सैकिया के नेतृत्व में कठियातली पुलिस ने 924 कार्टून अरुणाचली शराब जब्त की।
पुलिस ने शराब सप्लाई में प्रयुक्त ट्रक (एएस-01केसी-6645) को भी जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि जब्त शराब को अरुणाचल से काठियातली के रास्ते होजाई में सप्लाई करने की कोशिश की गई थी। शराब फिलहाल कठियातली पुलिस की हिरासत में है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/मनोज / श्रीप्रकाश/अरविंद