[ad_1]

नर्मदापुरम, 14 जनवरी (हि.स.)। शहर के पिपरिया रोड पर रविवार सुबह एक ट्रक बिना ड्राइवर के ही सड़क पर दौड़ने लगा। ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सौभाग्य से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम में एक ट्रक बिना ड्राइवर ही सड़क पर करीब 150 मीटर तक दौड़ गया। चार बाइक और एक स्कूटर को टक्कर मारते हुए ट्रक आगे बढ़ता रहा। उसने रास्ते में आई एक कार को भी टक्कर मारी। ये सभी गाड़ियां रोड किनारे खड़ी थीं। घटना रविवार सुबह नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर कालिकानगर क्षेत्र की है। इस क्षेत्र में बिल्डिंग मटीरियल की कई दुकानें सड़क किनारे स्थित हैं। ट्रक में सरिया लोड था। अनलोड करने के लिए ड्राइवर ने ट्रक खड़ा किया और हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। इसके चलते थोड़ा से हिलने पर ट्रक ढलान पर आगे की ओर बढ़ गया। रविवार का दिन होने के कारण स्कूल और दफ्तर बंद रहते हैं, वर्ना जानमाल का अधिक नुकसान हो सकता था।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश
[ad_2]