Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 10 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार द्वारा पटवारियों की मांगें माने जाने के बाद शनिवार को पटवारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी। अब प्रदेश के पटवारी सोमवार से सामान्य की भांति काम पर लौट आएंगे।
प्रदेश में पटवारी पिछली चार जनवरी से हड़ताल पर हैं। इसके चलते तहसीलों में रजिस्ट्री समेत कई तरह के काम पेंडिंग हैं। सरकार को इस हड़ताल से करीब पांच सौ करोड़ का नुकसान हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के साथ दो चरणों की बातचीत के बाद सरकार की तरफ से पटवारियों की मांगों को लेकर वित्त विभाग के साथ मंथन किया जा रहा था। पटवारी ग्रेड-पे विसंगति और एश्योर करियर प्रमोशन को लेकर मांग रहे थे।
पटवारियों के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने पटवारियों के वेतन संशोधन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उसमें 2019 बैच के पटवारियों को दो वेतन वृद्धि और वरिष्ठ बैच के पटवारियों को एक जनवरी 2023 को मौजूदा उनके संबंधित पूर्व-उन्नत वेतन स्तर या एसीपी स्तर में तीन वेतन वृद्धि की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। इन वेतन वृद्धियों की अनुमति के बाद उनका वेतन दिनांक 25 जनवरी 2023 की अधिसूचना के अनुसार फिर से तय किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/पवन