Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 04 मार्च (हि.स.)। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष दिन है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इलेक्ट्रिक हाइड्रोलिक सुनी प्रोजेक्ट डैम का शिलान्यास करने जा रहे हैं जबकि इसके अतिरिक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बद्दी में बनकर तैयार हुए सी-पेट संस्थान का आज लोकअपर्ण करेंगे। सांसद सुरेश कश्यप सोमवार को नाहन के ऐतिहासिक चौहान मैदान में नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ को हरि झंडी दिखाने के पश्चात मीडिया से रूबरू हो रहे थे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आज देश भर में आयोजन किया जा रहा है । जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भाग ले रही है। केंद्र के मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस देश में पास कर महिलाओं को सच्चा सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देकर मोदी सरकार ने महिलाओं को समाज में आगे लाकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है अनेकों वीर वीरांगनाएं इस देश में हुई है जिन्होंने देश की उन्नति तरक्की व विकास के लिए काम किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील