[ad_1]

हमीरपुर, 04 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में पांच से सात फरवरी तक संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का आयोजन किया जाएगा। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव ने कहा कि अखिल भारतीय तकनीकी परिषद (एआईसीटीई) द्वारा अनुमोदित इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय व संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्राध्यापकों को तीन दिन सार्वभौमिक मानवीय मूल्य के बारे में बताया जाएगा।
कार्यशाला में एआईसीटीई द्वारा तीन स्त्रोत व्यक्तियों को भेजा है। कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को तकनीकी विवि के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान करेंगे, जबकि कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों में पढ़ाए जाने वाले इंजीनियरिंग, फार्मेसी और प्रबंधन के विषय में मानवीय मूल्यों को बतौर पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/उज्जवल