Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 02 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच पिछले दो दिन से हो रही बर्फबारी और बारिश से कांगड़ा घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। पिछले दो दिन से धौलाधार की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी से धर्मशाला के उपरी क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं पूरी कांगड़ा घाटी ठंड की चपेट मंे आ गई है। ताजा हिमपात और दिन भर रूक-रूक कर हुई बारिश से सामान्य जनजीवन पर भी खासा असर पड़ा है। लोग दिन भर घरों के अंदर दुबके रहे और आग व हीटर का सहारा लेने के लिए मजबूर रहे। वहीं खासकर स्कूली बच्चों सहित कार्यालय जाने वालों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी।
उधर धौलाधार में ताजा हिमपात से एक बार फिर पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है जिससे आने वाले दिनों में मौसम साफ होने पर नजारा काफी दिलकश होने वाला है। फरवरी माह के बाद मार्च महीने की यह पहली बर्फबारी है जिसका स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है। बीते दिन शुक्रवार से शुरू हुई बारिश से खासकर किसान व बागवान भी काफी खुश हैं। खासकर गेंहू और मौसमी सब्जियों सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल