[ad_1]

नगांव (असम), 09 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज नगांव जिलांतर्गत धिंग के कटाहगुड़ी में आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि बटद्रवा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से कटाहगुड़ी ईदगाह मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद कलियाबोर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा और एआईयूडीएफ की जमकर आलोचना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का आग्रह किया।
बटद्रवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नुरुल अमीन की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक शिवमणि बोरा ने भाजपा की जमकर आलोचना की। बैठक में दलंगघाट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजुल बोरदोलोई, बटद्रवा ब्लॉक महिला समिति की अध्यक्ष अनोवार सुल्ताना और नगांव जिला समिति के सचिव रेहान चौधरी शामिल हुए।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद