Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 20 मार्च (हि.स.)। राजधानी की जोराबाट पुलिस चौकी पर तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी पर मवेशी तस्करी रैकेट में शामिल होने का आरोप है।
आरोपों के अनुसार, जोराबाट पुलिस चौकी के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) मोतलेब अली ने अवैध पशु तस्करी के व्यापार को जारी रखने की अनुमति देने के साथ ही कथित तौर पर विभिन्न जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आज बताया कि अली पर ड्यूटी में लापरवाही समेत कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। गुवाहाटी पुलिस ने एएसआई मोतलेब अली के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद