[ad_1]

गुवाहाटी, 08 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के दिसपुर स्थित असम विधानसभा के सामने स्थित सेंचुरी प्लाजा बिल्डिंग में गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक, ”जुबिन गर्ग भोजनालय” नामक रेस्तरां में सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई।
आग लगने के तुरंत बाद शहर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कामर्शियल कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद लोगों को बचाया। वाणिज्यिक परिसर में सभी लोगों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान आग से परिसर में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संपत्ति और सामान को व्यापक नुकसान पहुंचा। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेन /श्रीप्रकाश/अरविंद