Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 11 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार, 12 जनवरी को रीवा के प्रवास में रहेंगे। वे यहां राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुवार को जनसम्पर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल 12 जनवरी प्रातः 08.50 बजे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्र-1, रीवा में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 10:50 बजे मां कालिका मंदिर, रानी तालाब और अपराह्न 12:30 बजे लक्ष्मणबाग संस्थान में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]