Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 5 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने झाबुआ जिले में तांत्रिक की पिटाई से एक महिला की मौत के मामले में संज्ञान लिया है। मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, झाबुआ से घटना की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तथा क्षेत्र में अपेक्षित जागरूकता के लिये की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
मानव अधिकार आयोग द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले के ग्राम नागनवाट में बीते गुरुवार को एक महिला की अंधविश्वास की वजह से सांकल से पीटने से मौत होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार परिजन संतान नहीं होने पर उपचार के लिए महिला को तांत्रिक के पास ले गये। जहां तांत्रिक ने महिला पर बुरी आत्मा का साया कहकर सांकल से उसे पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
अस्पताल में गर्भवती की मौत
जिला अस्पताल, भिंड में बीते बुधवार को अस्पताल के लेबर रूम में एक गर्भवती की मौत होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार फूप निवासी रेखा शाक्य को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमएचओ, भिंड से घटना की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय अभिलेख की प्रतियों सहित तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मुकेश
[ad_2]
Source link