Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 8 फरवरी (हि.स.)। राज्य सरकार ने अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद हटाए गए हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के स्थान पर अधिकारियों की पदस्थापना कर दी है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा कलेक्टर को भी बदल दिया गया है। छिंदवाड़ा कलेक्टर को मुख्यमंत्री मोहन यादव के छिंदवाड़ा के गांव में नाइट हाल्ट से पहले हटाया गया है। इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी कर तीन आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे अभी भोपाल मंत्रालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में उप सचिव का दायित्व संभाल रहे थे। वहीं, छिंदवाड़ा कलेक्टर मनोज पुष्प को हटाकर उन्हें भोपाल मंत्रालय में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह भोपाल मंत्रालय में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर सचिव शीलेन्द्र सिंह को छिंदवाड़ा कलेक्टर पदस्थ किया है।
दरअसल, हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बुधवार को राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया था। गृह विभाग ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी कर हरदा में नए पुलिस अधीक्षक की भी नियुक्त कर दी है। वरिष्ठ आईपीएस अभिनव चौकसे को हरदा के एसपी की जिम्मेदारी दी गई। चौकसे फिलहाल राज्यपाल के परिसहाय का पद संभाल रहे थे। उनके स्थान पर भोपाल पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शशांक को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है।
छिंदवाड़ा कलेक्टर मनोज पुष्प के अचानक तबादले को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हुई मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को दोपहर में विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी। कमलनाथ ने मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा के विषय में बात करने आया था। छिंदवाड़ा बार्डर के बाहर की बात मैं नहीं करता हूं। मैं तो केवल वहां के विकास की बात करने गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश