[ad_1]

पूर्वी चंपारण,01 फरवरी(हि.स.)। जिला पुलिस की टीम ने शराब तस्करी की योजना को नाकाम करते हुए 125 कार्टन (1072.080 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।
इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि विदेशी शराब की तस्करी की मिली गुप्त सूचना के आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर शिखर चौधरी के नेतृत्व में भोपतपुर ओपी क्षेत्र में नाकाबंदी कर छापेमारी की गयी। इस दौरान बैरिया गांव स्थित एक मकान से 125 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया।हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गये।
इस संदर्भ में भोपतपुर ओपी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।छापेमारी टीम में एएसपी के अलावे भोपतपुर ओपी प्रभारी आरजू सुमैया व सशस्त्र बल शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश