[ad_1]

मीरजापुर, 18 जनवरी (हि.स.)। दहेज हत्या के दो आरोपितोें को देहात कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को हनुमान पडरा स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेजा।
उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने दहेज हत्या के आरोपित गंगा प्रसाद व श्याम कुमारी को हनुमान पडरा गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को जेल भेजा।
ज्ञात हो कि वाराणसी जनपद के बडागांव थाना क्षेत्र के बीरापट्टी गांव निवासी श्यामनारायण ने दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री की हत्या करने की तहरीर 18 अक्टूबर 2023 को देहात कोतवाली में दी थी।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/दिलीप