[ad_1]

मुंबई,01 फरवरी (हि. स.)। पुलिस आयुक्त ने वसई विरार और मीरा भाईंदर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके बाद पिछले दो दिनों से शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 80 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।शहर में चोरी और अन्य अपराध बढ़ रहे हैं।इनमें घर में चोरी और वाहन चोरी जैसे अपराधों की संख्या अधिक है।ऐसे अपराधों को अंजाम देने वाले अधिकतर लोग नशे के आदी पाए जाते हैं। इसके अलावा,शहर मादक पदार्थों की तस्करी का केंद्र बन गया है क्योंकि शहर में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं। इसके चलते पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे ने सभी पुलिस स्टेशनों को शहर में नशे के नेटवर्क को नष्ट करने का आदेश दिया था। इसी के तहत पिछले दो दिनों से जगह-जगह छापेमारी कर नशा करने वालों और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।पिछले दो दिनों में 80 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया है।इनके खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम की धारा 8 (सी) 27 के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि,नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन नशे के असली तस्कर अब भी आजाद हैं।
हिदुस्थान समाचार/योगेंद्र